BREAKING NEWS
दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे के रंग में सजा नीमच, बाजार में नजर.. <<     KHABAR : एमपी में भी बनेगी आरक्षण संघर्ष समिति,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्त.. <<     कमीशन का झांसा देकर 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की ठगी,.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि.. <<     बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भड़के छात्र,.. <<     दतिया: एसपी और अपर कलेक्टर ने ली परेड की सलामी,.. <<     VIDEO : किसानों से घिरे मंत्री, छात्रों की मौत पर.. <<     झाबुआ के राणापुर में अनूठी बैलगाड़ी तिरंगा.. <<     BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 10:22 am
KHABAR : संजय कॉलोनी में पीएम आवास ढहाया, महिला का बेटा हुआ बेहोश, माहौल में गहमागहमी, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। शहर के संजय कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार को न्यायालय के आदेश के बाद एक महिला का पीएम आवास ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान माहौल में गहमागहमी बनी रही। इसी बीच मकान टूटते देख महिला का बेटा बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं महिला और उसकी बेटियां रोती-बिलखती रहीं।


जानकारी के मुताबिक, संगीता खटीक के मकान के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं था। रास्ता और पास की सरकारी भूमि पर ममता विश्वकर्मा ने पहले कच्चा मकान बनाया और बाद में इस पर पीएम आवास स्वीकृत करा लिया। रास्ता और सरकारी भूमि को लेकर संगीता खटीक ने न्यायालय में वाद दायर किया, जिसमें उन्हें निर्णय मिला। इसके बाद संबंधित मकान पर कार्रवाई की गई।


दूसरी ओर, ममता विश्वकर्मा का कहना है कि उनके पति ने कई वर्ष पहले बैजनाथ प्रसाद पांडेय से यह जमीन 80 हजार रुपये में खरीदी थी और लिखापढ़ी भी करवाई थी। बाद में पीएम आवास योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई, जिससे मकान का निर्माण कराया गया। पति की मौत के बाद वह चार बेटियों और एक बेटे के साथ रह रही थीं तथा सिलाई कर परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। दो महीने बाद बेटी की शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही मकान ढह जाने से परिवार को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।


ममता विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने रास्ते को लेकर चार लाख रुपये की मांग की थी और सीधे बातचीत करने की बजाय मकान तुड़वाने का रास्ता अपनाया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE