सरवानियां महाराज। जिले में दस ग्राम पंचायतों ने पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 में अपना नाम दर्ज कराया है। जाहिर है यह पल इन ग्राम पंचायतों के लिए गर्व महसूस करने वाला है। हम बात कर रहे हैं उपखंड जावद की ग्राम पंचायत लासूर जनपद पंचायत जावद की। मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं विभाग द्वारा संचालित योजना पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स पी 1.0 के तहत वर्षभर में किये गये कार्याे का मुल्याकंन अधिकारियों के दल द्वारा किया जाता है। इसी के तहत ग्राम पंचायत लासूर में निर्मित सीसी रोड , नाला निर्माण तथा अस्पताल की बिल्डिंग तथा अन्य कई कार्याे के परिक्षण में जावद जनपद की लासूर पंचायत को चतृथ स्थान पर चयनित कर 2100/- रुपए की राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच अमन वैष्णव ने सम्मानित किया।
पंचायत श्रेत्र में निर्माणाधीन कार्य तथा निर्मित कार्य कि गुणवत्ता , निर्माण कार्य समय सीमा में तथा आहरण वितरण आदि को द्रष्टिगत रखकर पंचायतों को प्रथम से लगाकर दसवें स्थान तक नामित किया जाकर प्रशस्ति पत्र तथा तय राशि प्रदान कि जाती है । ग्राम पंचायत सचिव कैलाश रेगर ने बताया कि हमने शासन के विभिन्न मदों तथा विधायक निधि से स्वीकृत कार्याे को तय मापदंडों अनुसार किया जिसका आंकलन पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया, फलस्वरूप हम चोथे स्थान पर रहे।
गौरव का पल ग्राम पंचायत के लोगों में खुशी-
जनपद पंचायत जावद की एक मात्र ग्राम पंचायत लासूर को पंचायत उन्नति सूचकांक में जिले में चोथे स्थान पर चयनित होना समुचि ग्राम पंचायत के लिए गौरव की बात है। क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली के मार्गदर्शन में तथा स्वीकृत राशि के पाई पाई का सदुपयोग कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मापदंडों पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता में है सभी ग्राम वासियों और सहयोग कर्ताओं की बदौलत हम जावद में प्रथम और जिले में चोथे स्थान पर चयनित हुए हैं।- ताबाई प्रकाशचंद्र लोहार, सरपंच ग्राम पंचायत लासूर