सरवानियां महाराज। मध्यान भोजन बनाने वाले समूहो की जान सकंट में फंस गई है सरकारी फरमान है कि 15 अगस्त को विशेष भोजन परोसा जाए और इधर पिछले तीन माह से विभाग भोजन पकाने की राशि नहीं दे रहा है , ऐसे में कैसे साझा चुल्हे पर दाल में उबाल आयेगा।
महिला स्वयं सहायता समूह संघ मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्षा माया मनोहर बैरागी ने बताया कि सरकार तीन माह से भोजन पकाने की राशि जारी नहीं कर रही है और अब 15 अगस्त को विशेष भोजन देने का फरमान है। अर्थव्यवस्था की माली हालत के चलते समूह संचालको की जान आफत में फंस गई है कि कैसे साझा चुल्हे पर दाल पके।
संघ के आह्वान पर स्वयं सहायता समूह संगठन के प्रतिनिधि मंडल सोना भरत प्रजापत ,आशा शर्मा विदाबाई पुरोहित , संतोष बाई , सोना बाई विद्याबाई शर्मा , महक कुंवर , संपत बाई , भारती चौधरी , रागिनी कुँवर सहित अन्य महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम संजय साहू को 3 माह से भोजन पकाने की लागत राशि एवं जून माह का रसोइया का मानदेय प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
विभाग द्वारा केंद्र से बजट नहीं मिलने का हवाला देकर राशि जमा नहीं की जा रही है जिसके कारण समस्त समूह संचालक आर्थिक रूप से बहुत परेशान है महंगाई के इस दौर में किराना एवं अन्य सामग्री क्रय करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । प्रशासन समय पर बकाया राशि का भुगतान करें।15 अगस्त से पूर्व भोजन पकाने की बकाया लागत राशि 3 माह की जमा नहीं होती है तो15 अगस्त को विशेष भोजन बनाने में समूह संचालक असमर्थ रहेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । ज्ञापन का वाचन टीना चौहान द्वारा किया गया। आभार माया बैरागी ने माना।