नीमच। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नीमच में 6 से 12 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। प्रथम दिवस पर डी.एल.एड. के छात्रों ने तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। सरस्वती वंदना, ग्रंथ पूजन और संस्कृत विषय पर परिचर्चा हुई। मुख्य अतिथि समाजसेवी अनिल सिंह सिसोदिया ने संस्कृत व संस्कृति संरक्षण पर जोर दिया।
द्वितीय व तृतीय दिवस पर छात्रों ने संस्कृत गीत, नृत्य, शिव तांडव, शक्ति स्तोत्र व नाट्य प्रस्तुति दी। पूर्व प्राचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा व संस्कृत भारती के विभाग संयोजक गोवर्धन सोनिगरा ने संस्कृत की सरलता व वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। समापन दिवस पर सेवानिवृत्त प्राचार्य कंवरलाल बामनिया, हरीश मंगल, जीवन तिवारी व गोवर्धन सोनिगरा ने संस्कृत सीखने के लाभ बताए और दैनिक जीवन में इसके प्रयोग का आग्रह किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन इंदिरा लोहार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दिग्विजय पालीवाल ने दिया। इस दौरान डाइट के अधिकारी, कर्मचारी व प्रशिक्षु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।