BREAKING NEWS
दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे के रंग में सजा नीमच, बाजार में नजर.. <<     KHABAR : एमपी में भी बनेगी आरक्षण संघर्ष समिति,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्त.. <<     कमीशन का झांसा देकर 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की ठगी,.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि.. <<     बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भड़के छात्र,.. <<     दतिया: एसपी और अपर कलेक्टर ने ली परेड की सलामी,.. <<     VIDEO : किसानों से घिरे मंत्री, छात्रों की मौत पर.. <<     झाबुआ के राणापुर में अनूठी बैलगाड़ी तिरंगा.. <<     BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 11:09 am
KHABAR : एमपी में पहली बार एलईडी पर गूंजेगा सीएम का संदेश, स्वतंत्रता दिवस प्रभारी मंत्री, कलेक्टर नहीं पढ़ेंगे, देहदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों होंगे सम्मानित, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। एमपी में पहली बार होगा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन मंत्री, प्रभारी मंत्री, कलेक्टर या अन्य मुख्य अतिथि नहीं करेंगे। इस बार सीएम के सन्देश का वाचन एलईडी पर होगा। इसको लेकर उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में आगामी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।


इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में 5 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। समारोह में देहदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्हें कार्यक्रम स्थल पर लाने और ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए।


राज्य स्तर पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा प्रातरू 9 बजे के पूर्व शौर्य स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रातः 9 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दशहरा मैदान पर किया जाएगा। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश वाचन का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से सभी जिलों में किया जाएगा।


कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि प्रसारण के लिए कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन ,इंटरनेट कनेक्शन, साउंड सिस्टम, लगवाए जाने की व्यवस्था नगर निगम के द्वारा की जाए। सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाए। एमपीईबी को पावर बैकअप रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर बैरीकेड लगाने, उद्यानिकी विभाग को मंच की साज सज्जा करने, स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर फर्स्ट एड किट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE