मंदसौर। शारदा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान सभी कक्षाओं के कक्षा मॉनिटर (क्लास रिप्रेजेंटेटिव) का चयन किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष पद हेतु चुनाव आयोजित किए गए।
विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष- साधना खोहिवार, उपाध्यक्ष- अवनी राठौर, सचिव- निहारिका माली, कोषाध्यक्ष- स्नेहा सारस्वत, माही राठौड़, युवराज सिंह, प्रीतम सैनी निर्वाचित हुए। संस्था की प्राचार्य ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
इस सफल आयोजन ने विद्यार्थियों में लोकतंत्र, जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना को और प्रबल किया। संस्था को उम्मीद है कि नवगठित छात्र संघ विद्यालय व विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।