BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में बीजेपी को झटका, नगर पालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रिंसिपल के ट्रांसफर से स्टूडेंट्स.. <<     NEWS : अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर शोएब खान लाला.. <<     KHABAR : संजय स्टेडियम पर 17वीं राज्य स्तरीय सीनियर.. <<     REPORT : नीमच के पुलिस नियंत्रण कक्ष में होगी जिला.. <<     गुना में सीनियर राज्य स्तरीय डोज बॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के.. <<     खरगोन में जैन समाज ने मनाया महावीर जन्मोत्सव,.. <<     कोटवारों की आवाज बुलंद करने भोपाल जाएंगे.. <<     मुरैना जिले के कैलारस सहकारी शक्कर कारखाना.. <<     KHABAR : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में विश्व संवाद.. <<     KHABAR : भव्य भानु सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पंचायत सभा भवन मंदसौर में आज होगा.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पत्रकार श्याम गुर्जर के.. <<     KHABAR : नाहर दरवाजा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     श्रावण मास में अनूठी आस्था तराना में एक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2025, 10:22 am
KHABAR : शक्कर कारखाना चलाने के लिए होगा, 3 सितंबर से आंदोलन और अभियान, पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जोरा विधायक, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले कैलारस मेशक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की बैठक में शक्कर कारखाना कैलारस में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सहकारी शक्कर कारखाने को बंद कर एमएसएमई उद्योग में दिए जाने के निर्णय के विरोध में 3 सितंबर से जिलेभर में व्यापक अभियान और आंदोलन शुरू किया जाएगा जो मुरैना जिले की सीमा सबलगढ़ से शुरू होकर विभिन्न गांव से अभियान सभाएं करते हुए  कार्यवाही मुरैना तक पहुंचेगी। उसके पश्चात 12 सितंबर को आम सभा करके जिलाधीश कार्यालय पर विशाल सत्याग्रह करते हुए जेल भरो आंदोलन किया जाएगा, यह जानकारी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जोरा विधायक पंकज उपाध्याय जी ने कहा है यह कारखाना जनता की धरोहर है जिले का सबसे बड़ा उद्योग है इसको बंद करने का कैबिनेट का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है तत्काल इस निर्णय को वापस लिया जाना चाहिए और इस कारखाने को चलाया जाना चाहिए। तथा कथित एमएसएमई को 22 हेक्टेयर जमीन 61 करोड़ में शोपने के सरकार के निर्णय की भी उन्होंने आलोचना की और कहा कि जिले के विधायक और केंद्रीय सहकारी मंत्री नितिन गडकरी शुगर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी मुरैना जिले में पांच शक्कर कारखाने चलाने की अनुशंसा की है परंतु तब भी विधानसभा अध्यक्ष होते हुए नरेंद्र सिंह तोमर कारखाने को चलाने में सहयोग करने के बजाय इसे समाप्त करने की कार्रवाई को देख रहे हैं यह चिंताजनक भी है और दुर्भाग्यपूर्ण है उन्हें तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर शक्कर कारखाने को चलवाना चाहिए जिससे क्षेत्र बचेगा किसान बचेंगे और जनता बचेगी। पत्रकार वार्ता में बोलते हुए पूर्व विधायक महेश दत्त मिश्रा जी ने आंदोलन को पुरजोर तरीके से चलने की घोषणा की मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व नपाध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि यह कारखाना डकैत प्रभावित क्षेत्र में विकास के लिए और बेरोजगार  नौजवानों को रोजगार देने के उद्देश्य से लगाया गया था। इस कारखाने में  जिसमें हजारों किसान परिवार और सैकड़ो श्रमिक परिवार जुड़े हुए थे, जानबूझकर बंद किया जा रहा है जो अत्यंत चिंताजनक है। कैबिनेट की कार्यवाही दुर्भाग्यपूर्ण और अवैधानिक है पूर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कारखाने को चलाने की घोषणा की है ज्योतिराज सिंधिया जी ने भी कारखाने को चलाने की घोषणा की है कई मंत्रियों ने आश्वासन दिया है लेकिन अब उसे चलाने के बाद बंद कर दिया गया है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है इससे क्षेत्र का विकास अबरुद हो जाएगा किसान श्रमिक और आमजन मिलकर के जोरदार आंदोलन करेंगे और निश्चित रूप से जीत जनता की होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया किसान नेता गयाराम सिंह धाकड़ ने कहा कि सहकारिता के कारखाने को बंद करने का मंत्रि मंडल को अधिकार नहीं है। इस तरह की कार्यवाही पूरी तरह से अवैधानिक है इसे वापस लिया जाना चाहिए और कारखाने को चलाया जाना चाहिए। इससे क्षेत्र में किसानों की भी प्रगति होगी और रोजगार मिलेगा उन्होंने आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया। आगामी दिनों में जिस तरह की तैयारी हैं जोरदार आंदोलन होने की संभावना है नेतागणों ने यह भी कहा है कि हम सरकार के हर दमन और जुल्म का सामना करेंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। क्षेत्र को बचाने के लिए चंबल घाटी को बचाने के लिए किसने बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार के लिए प्राण प्रण से जुड़ेंगे और आंदोलन तेज करेंगे और जीत आम जनता की होगी यह उन्होंने घोषणा की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE