खरगोन। कसरावद नगर के प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 03 में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि एक सफल व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक के बिना समाज अधूरा है और उनके प्रयासों से ही शासकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विमल यादव एवं राजेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे। साथ ही बीआरसी राजाराम कंदोड़े, बीएसी अजय कर्मा, परमानंद पठौते सहित अन्य अतिथि एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।
प्रवेशोत्सव के दौरान नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत किया गया और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षक विजय वर्मा, सुनीता वर्मा, शाकिर पठान, माधुरी मंडलोई, सुधा डोंगरे सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना रहा।