BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<     KHABAR : मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला, अपराध रोकने.. <<     लव और लैंड के बाद अब आया दोस्ती जिहाद का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 6:39 pm
BIG NEWS : कलेक्टर ने किया मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, कई खामियां हुई उजागर, एक्स-रे तकनीशियन अनुपस्थित मिला तो दिए कार्रवाई के निर्देश, स्टोर कीपर को थमाया नोटिस, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी पंजीयन व्यवस्था में सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों का पंजीयन आभा आईडी के माध्यम से किया जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अस्पताल आते समय आधार कार्ड की प्रति, डिजिटल कॉपी अथवा डिजिलॉकर में आधार कार्ड साथ रखें, जिससे आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया सुगम हो सके।

कलेक्टर ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर बीएमओ को निर्देश दिए कि लेबर रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों का चार्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए। साथ ही उन्होंने लक्ष्य (स्।फैभ्ल्।) योजना के तहत निर्धारित सभी मापदंडों पर सक्रियता से कार्य करने को कहा। निरीक्षण के दौरान पीएनसी रूम, टीबी रूम एवं अन्य कक्षों का भी अवलोकन किया गया।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। 30 बिस्तरीय अस्पताल में मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर कलेक्टर ने पिछले एक वर्ष की बेड ऑक्यूपेंसी रेट संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने दवा भंडार कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की तथा ई-औषधि ऐप पर दवाओं की उपलब्धता की नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा। स्नेक बाइट उपचार हेतु आवश्यक एंटी वेनम इंजेक्शन की मांग नहीं किए जाने पर स्टोर कीपर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, एक्स-रे तकनीशियन के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

मेटरनिटी वार्ड हेतु स्वीकृति मिलने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होने पर कलेक्टर ने पीआईयू के माध्यम से कार्य शीघ्र शुरू कर वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

अस्पताल परिसर में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा एक्स-रे डीआर सिस्टम एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के लंबित वेतन संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान आयुषी बंसल, अवनधती प्रधान, बीएमओ मेघनगर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE