नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 2 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने वृत्त मनासा के अंतर्गत ग्राम पिपलिया रूड़ी, बरड़िया, सुवासरा बुजुर्ग, भदाना एवं मझीरिया सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 1220 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 28 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई।
अवैध मदिरा से संबंधित मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत 6 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 29 हजार रुपए बताया गया है।
आबकारी टीम ने की कार्रवाई-
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. सिंगाड़ा, आबकारी उपनिरीक्षक पंकज राठौर, संजय कंवारे, दीपक आंजना एवं संजय राठौर, आबकारी मुख्य आरक्षक गोपाल शर्मा तथा आबकारी आरक्षक विष्णु यादव, महेश गहलोत, विलास डगिया, बलवंत भाटी, हंसराज बिलवाल, निशा राजपूत एवं मधुमिता मालवीय शामिल रहे।
आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।