BREAKING NEWS
MP WEATHER : मध्य प्रदेश में ठंड का जोरदार हमला!.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के.. <<     आशाराम बापू की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर.. <<     BIG VIDEO NEWS : रसोई में ऐसा भीषण धमाका कि उड़ गया युवक.. <<     निमरानी में आग का तांडव, महाराजा फूड्स कंपनी.. <<     VIDEO : देवास में मिठाई दुकानों पर.. <<     KHABAR : पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के.. <<     KHABAR : मंदसौर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा.. <<     KHABAR : नागरिकों के सुझावों से बनेगी मंदसौर के.. <<     KHABAR : त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर.. <<     KHABAR : आशाराम बापू के बेहतर इलाज की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : निमरानी की महाराजा फूड्स कंपनी में भीषण.. <<     REPORT : बोलिया में फिर पैर पसारने लगा अतिक्रमण,.. <<     WEATHER: दीपावली से पहले राजस्थान में गर्मी की.. <<     REPORT : जनसुनवाई में मिली शिकायत पर प्रशासन की.. <<     VIDEO NEWS : #छात्रावास में #कलेक्टर मीना का औचक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2026, 12:49 pm
KHABAR : नागरिकों के सुझावों से बनेगी मंदसौर के विकास की रूपरेखा, कलेक्टर दिव्यांक सिंह की अभिनव पहल, ‘विकास की राह पर अग्रसर खुशहाल शहरी नागरिक’ कार्यक्रम में शहर की समस्याओं और विकास की जरूरतों पर हुआ मंथन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से कलेक्टर दिव्यांक सिंह की पहल पर बुधवार को नगर पालिका परिषद में ‘विकास की राह पर अग्रसर खुशहाल शहरी नागरिक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने विकास संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए। प्राप्त सुझावों के आधार पर कलेक्टर ने शहर के विकास के लिए कार्ययोजना और रूपरेखा तैयार करने की बात कही।


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ रोहित राणावत, डिप्टी कलेक्टर शुभम गुर्जर, नगर पालिका के पार्षदगण और शहर के नागरिक उपस्थित रहे।

नागरिकों की भागीदारी से होगा शहर का विकास-
नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि यह जनसंवाद सार्थक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में नागरिकों की ओर से उपयोगी सुझाव प्राप्त हुए हैं। शासन द्वारा शहरों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शहर के विकास में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और नागरिकों की समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका है। प्राप्त सुझावों के आधार पर मंदसौर को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

परिचर्चा के दौरान नागरिकों ने शहर की यातायात व्यवस्था, कर वसूली, जल संरक्षण और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने इन विषयों पर बिंदुवार जानकारी देते हुए संबंधित प्रक्रियाओं और प्रस्तावित कार्यों से अवगत कराया।

मंदसौर के लिए तैयार होगा सुनियोजित ट्रैफिक प्लान-
शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने बताया कि उज्जैन सिंहस्थ के लिए आईआईटी इंदौर और नागपुर के विद्यार्थियों की टीम द्वारा ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। इस टीम से मंदसौर शहर के लिए भी व्यवस्थित यातायात योजना तैयार करने का आग्रह किया गया है। आने वाले दिनों में टीम मंदसौर आएगी और शहर की परिस्थितियों का अध्ययन कर सुनियोजित ट्रैफिक प्लान तैयार करेगी।

ऑनलाइन कर भुगतान और वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर-
नगर पालिका के करों की वसूली के संबंध में कलेक्टर ने नागरिकों से अधिक से अधिक ऑनलाइन माध्यम से कर जमा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के पास फिलहाल 20 पीओएस मशीनें हैं, जिनकी संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि नागरिकों को कर भुगतान में सुविधा मिल सके।

जल संरक्षण पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 मिशन के तहत शहर में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलने का कार्य किया जा रहा है।

सरकारी योजनाओं से आत्मनिर्भर बने उद्यमियों ने साझा किए अनुभव-
कार्यक्रम में शासन की योजनाओं का लाभ लेकर उद्यम स्थापित करने वाले युवाओं और उद्यमियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं तथा योजनाओं के लिए शासन का आभार जताया।

मंदसौर के उद्यमी अभिषेक शर्मा ने बताया कि शासन की योजना से मिली सहायता और अनुदान के माध्यम से वे शर्मा स्टील का संचालन कर रहे हैं। इससे उन्हें मशीनरी का विस्तार करने और काम में तेजी लाने में मदद मिली है।

बालाजी इंटरप्राइजेज की दिव्या गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने शासन की योजना की सहायता से डिस्पोजेबल निर्माण यूनिट स्थापित की है। उन्हें औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड भी आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सहायता से वे आत्मनिर्भर बनने के साथ अन्य लोगों को रोजगार देने में भी सक्षम हुई हैं।

प्रियंका ने अपने उद्यम के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता की आवश्यकता बताई। इस पर जीएमडीआईसी रैकवार ने उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अथवा एमएसएमई योजना के माध्यम से वित्त पोषण प्राप्त करने की जानकारी दी।

इसी तरह जयप्रकाश राठौर ने बताया कि उन्होंने एमएसएमई योजना के अंतर्गत जिले में करीब 5 करोड़ रुपये का निवेश कर जग्गाखेड़ी में औद्योगिक इकाई स्थापित की है। वहीं, संजय अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने शासन की योजना की मदद से स्टार्टअप शुरू किया है और सोलर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, प्रस्तावित प्लांट के माध्यम से करीब 50 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उद्यम लगाने के इच्छुक युवाओं को प्रशासन करेगा सहयोग-
कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कहा कि जिले में उद्यम स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से योजनाओं की जानकारी लेकर आगे आने और किसी भी समय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम में मुकेश खमेसरा, कन्हैयालाल सोनगरा, कमलेश रामचंदानी, करण लालवानी और पार्षद भावना पमनानी सहित अन्य नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे। परिचर्चा का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी से शहर की विकास संबंधी आवश्यकताओं को समझना और समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE