BREAKING NEWS
REPORT : मंदसौर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध.. <<     MP WEATHER : मध्य प्रदेश में ठंड का जोरदार हमला!.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के.. <<     आशाराम बापू की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर.. <<     BIG VIDEO NEWS : रसोई में ऐसा भीषण धमाका कि उड़ गया युवक.. <<     निमरानी में आग का तांडव, महाराजा फूड्स कंपनी.. <<     VIDEO : देवास में मिठाई दुकानों पर.. <<     KHABAR : पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के.. <<     KHABAR : मंदसौर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा.. <<     KHABAR : नागरिकों के सुझावों से बनेगी मंदसौर के.. <<     KHABAR : त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर.. <<     KHABAR : आशाराम बापू के बेहतर इलाज की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : निमरानी की महाराजा फूड्स कंपनी में भीषण.. <<     REPORT : बोलिया में फिर पैर पसारने लगा अतिक्रमण,.. <<     WEATHER: दीपावली से पहले राजस्थान में गर्मी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2026, 5:36 pm
KHABAR : भारी वाहनों ने छीनी सड़क की विजिबिलिटी, हादसे के खतरे पर बुढार पुलिस का एक्शन, विजिबिलिटी बिगाड़ने वाले 4 वाहनों पर कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा वाहन सिर्फ रास्ता नहीं घेरता, बल्कि सामने से आ रही जिंदगी को भी नजरों से ओझल कर देता है। बुढार नगर में ऐसे ही बेतरतीब खड़े भारी वाहनों से सड़क पर विजिबिलिटी प्रभावित हो रही थी और हादसे का खतरा लगातार मंडरा रहा था। आखिरकार बुढार पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई और चार बड़े वाहनों पर कार्रवाई कर साफ संदेश दिया कि सड़क किसी की पार्किंग नहीं है।


जिले के  बुढार नगर की सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े बड़े वाहनों के कारण लगातार यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, सड़क किनारे खड़े इन भारी वाहनों से राहगीरों और वाहन चालकों की विजिबिलिटी प्रभावित होने के साथ सड़क हादसे का खतरा भी बना हुआ था, मामले को गंभीरता से लेते हुए बुढार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बड़े वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसा है।


 नगर के प्रमुख मार्गों और सड़क किनारे कई बड़े वाहन लंबे समय से इस तरह खड़े किए जा रहे थे, जिससे सड़क पर आवागमन के दौरान दूसरे वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देती थी। खासकर मोड़ और भीड़भाड़ वाले हिस्सों में ऐसे वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। 


यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई की, पुलिस ने बेतरतीब तरीके से खड़े चार बड़े वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले और दुर्घटना का कारण बनने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी,नगर में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से ऐसे वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE