BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2026, 7:57 pm
NEWS : अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, ठेला व्यवसायियों को जल्द मिलेंगे टोकन नंबर, ठेले के आगे दूसरा ठेला लगाने पर कटेगा चालान, सड़क पर कचरा फैलाने वालों को भी दी चेतावनी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, बाजारों को अतिक्रमण मुक्त रखने और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से नगर परिषद ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर परिषद सभापति अनिल ईनानी ने सुभाष चौक, गोल प्याऊ चौराहा और सब्जी मंडी क्षेत्र में ठेला व्यवसायियों एवं दुकानदारों से संवाद कर उन्हें निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने और सड़क पर कचरा नहीं फैलाने की हिदायत दी।

नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के प्रभारी देवेंद्र कुमार, यातायात प्रभारी मोतीराम सहित संबंधित टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में बेतरतीब तरीके से किए गए अतिक्रमण को लेकर व्यवसायियों को समझाइश दी और व्यवस्था को सुव्यवस्थित करवाया।

सभापति अनिल ईनानी ने स्पष्ट किया कि समझाइश के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान सहित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद जल्द ही ठेला व्यवसायियों को टोकन नंबर जारी करेगी, जिससे ठेला व्यवसाय को व्यवस्थित किया जा सकेगा। टोकन के अनुसार निर्धारित स्थान पर ही ठेला लगाना अनिवार्य होगा। आवंटित स्थान से बाहर ठेला लगाने या एक ठेले के आगे दूसरा ठेला खड़ा करने पर संबंधित व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुभाष चौक और सब्जी मंडी चौराहे पर ठेला व्यवसायियों से चर्चा करते हुए सभापति ने कहा कि एक ठेले के आगे दूसरा ठेला लगाने से सड़क संकरी हो जाती है। इससे यातायात बाधित होता है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी ठेला व्यवसायियों से निर्धारित सीमा में रहकर व्यवसाय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ठेला व्यवसाय शहर की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा का ध्यान रखना भी जरूरी है।

सड़क पर कचरा डालने वालों को दी हिदायत-
स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी सभापति ने व्यापारियों से विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि रात में दुकानें बंद करते समय कई फल-सब्जी विक्रेता और दुकानदार बचे हुए फल-सब्जियों के अवशेष व अन्य कचरा सड़क पर छोड़ देते हैं। इससे सुबह बाजारों में गंदगी के ढेर लग जाते हैं। उन्होंने व्यापारियों से कचरा सड़क पर नहीं डालने और उसे कचरा संग्रहण वाहन में ही डालने की अपील की। साथ ही, प्रत्येक दुकानदार से अपनी दुकान के बाहर साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने को कहा।

सभापति अनिल ईनानी ने ठेला व्यवसायियों, दुकानदारों और व्यापारियों से नगर परिषद की व्यवस्थाओं में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहर में सुचारू यातायात, अतिक्रमण मुक्त बाजार और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना नगर परिषद की प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले और शहर की सुंदरता बनी रहे।

इस दौरान नगर परिषद की अतिक्रमण निरोधक टीम, यातायात पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE