खरगोन। जिले की महेश्वर तहसील के अंतर्गत आने वाले टप्पा करही मे लोकायुक्त इंदौर की टीम ने एक भ्रष्ट पटवारी को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो दबोच लिया हे मिली जानकारी के अनुसार आवेदक कपिल राठौर पिता कैलाश राठौर निवासी ग्राम मोहनया टप्पा करही तहसील महेश्वर जिला खरगोन ने बिसलरी पलांट लगाने के लिए अपने परिवार की कृषि भूमि क्रय की थी इसी जमीन के बटांकन और नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए हल्का पटवारी सुनील पटेल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
परेशान होकर आवेदक ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई लोकायुक्त के द्वारा सत्यापन कराया गया शिकायत सही पाये जाने पर बुधवार को आरोपी पटवारी सुनील पटेल को नेहरू मार्केट मे विपुल टायर के पास चार हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया वही लोकायुक्त की यह कार्रवाई रात तक जारी रही ट्रेप दल मे निरीक्षक प्रतिभा तोमर, आरक्षक आदित्य सिंह, आरक्षक चंद्र मोहन, शैलेंद्र सिंह, आशीष नायडू ,रामेश्वर निगलवाल शामिल थे।