भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 12 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और अलीराजपुर सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है, जबकि अन्य को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार, अलीराजपुर एसपी ऋषुवर कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। उनकी जगह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन में पदस्थ समर वर्मा को अलीराजपुर का नया एसपी बनाया गया है।
नर्मदापुरम एसपी साईकृष्ण थोटा को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन में पदस्थ दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम की कमान सौंपी गई है।
इसी तरह बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन का तबादला भोपाल नगर पुलिस में ट्रैफिक एसपी के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ अमित सक्सेना को बैतूल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
पन्ना एसपी निवेदिता नायडू को 10वीं वाहिनी विसबल सागर भेजा गया है। उनकी जगह सायबर सेल इंदौर में पदस्थ सत्यसाची सराफ को पन्ना का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
वहीं, हरदा एसपी शशांक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह रेल एसपी भोपाल अंकित जायसवाल को हरदा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
तबादला आदेश के तहत अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर की जिम्मेदारी के साथ पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा श्रुतकीर्ति सोमवंशी को 21वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
देर रात जारी इस तबादला आदेश के बाद प्रदेश के पांच जिलों में पुलिस अधीक्षकों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।