BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2026, 10:36 am
NEWS : मातृकुंडिया में 251 दीपदान कर दिया मतदान जागरूकता का संदेश, ‘पहले मतदान, फिर दीपदान’ की थीम पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, 10 नवमतदाताओं का किया सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को राशमी पंचायत समिति क्षेत्र के मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ‘पहले मतदान, फिर दीपदान’ की थीम पर 251 दीपदान कर मतदान का संदेश दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू के निर्देशन तथा जिला स्वीप अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रंगोली सजाई गई और पवित्र सरोवर के घाट पर दीपदान किया गया। इस पहल के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

मतदान की शपथ दिलाकर किया जागरूक-
कार्यक्रम में ब्लॉक स्वीप प्रभारी एवं विकास अधिकारी दिनेश विजयवर्गीय ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों, अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी पंचायती राज चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान ब्लॉक के शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सरोवर की पाल पर दीपदान कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

मतदान गीत और सेल्फी पॉइंट रहे आकर्षण-
कार्यक्रम में पारस टेलर ने मतदान गीत प्रस्तुत कर मतदाताओं को जागरूक किया। वहीं, आमजन में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए मातृकुंडिया में सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया। इस अवसर पर 10 नवमतदाताओं का सम्मान कर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी दिनेश विजयवर्गीय, सीबीईओ नारायणलाल कुम्हार, पीईओ नंदलाल अहीर, एबीडीओ जगदीश चावला, वीडियो नारायण शर्मा तथा जिला स्वीप टीम के भरत कुमार लड्ढा, रेखा चौधरी और राजेंद्र कुमार व्यास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पारस टेलर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE