BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रेवली देवली और सुबह का वक्त, जब घर के बंद कमरे में मोहन ने उठाया ये खौफनाक कदम तो गांव में फैली सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़ी सिटी थाना पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

April 14, 2024, 11:46 am




नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेवली देवली में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रेवली देवली के युवक मोहन पिता शांतिलाल नायक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसी ही परिजनों को जानकारी मिली उन्होंने तुरंत नीमच सिटी थाने पर सूचना दी। नीमच सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का मौका पंचनामा बनाया और पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं मृतक ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP