BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, अब इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, थामा भाजपा का हाथ, सीएम मोहन यादव ने दिलाई सदस्यता, पढे़ खबर

April 20, 2024, 10:49 am




शिवपुरी। कांग्रेस को आज फिर एक ओर बड़ा झटका लगा है। बता दें कि तीन बार विधायक रह चुके हरीबल्लभ शुक्ला ने आज भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ उनके बेटे आलोक शुक्ला ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आलोक शुक्ला वतर्मान ने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद पर आसीन थे।   बता दें पिता के निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपचुनाव को चार लाख वोटों से जीता था। वहीं जब ज्योतिरादित्य सिंधिया 2004 में जब अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस वक्त सिंधिया हरीबल्लभ शुक्ला से महज 86 हजार वोटों से जीत सके थे। यह चुनाव हरीबल्लभ शुक्ला ने भाजपा की ओर से लड़ा था। वहीँ हरीबल्लभ शुक्ला दो बार कांग्रेस व एक बार समानता दल से विधायक यह चुके हैं।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP