BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल करेगी लाइन मेंटेनेंस का कार्य, शहर के इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति होगी प्रभावित, जारी किया कटौती का शेड्यूल, पढ़े खबर 

April 25, 2024, 7:30 pm




नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी 26 अप्रैल को 11 केवी संजीवनी फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संजीवनी फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 26.04.2024 (शुक्रवार) को 11 केवी संजीवन फीडर पर लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से 11 केवी संजीवनी फीडर से सुबह 7 से 11 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। इस अवधि में गोमाबाई, विकास नगर, संजीवनी कॉलोनी, स्कीम नं. 34, स्कीम नं. 36 ए, उत्कृष्ट स्कूल, बोहरा कॉलोनी, चौपड़ा कॉलोनी, 11 केवी आनंद विहार फीडर बंद रहने से नई पुुलिस कॉलोनी, ग्वालटोली, बंगाली कॉलोनी, मालखेड़ा रोड, ग्वालटोली 220 केवी का सब स्टेशन का क्षेत्र, भगवानपुरा, इंदिरा नगर आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP