KHABAR : कांटाफोड़ पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए हाजिर, जन संघ से लेकर आज तक का सफर दिलाया याद, पढे़ रविन्द्र परमार की खबर 

May 5, 2024, 10:26 am




सतवास। कांटाफोड के निजी गार्डन मे भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमे एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बडे बडे पद दिए जाते है। देवडा ने कहा की मे भी भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूँ पार्टी ने मुझे 8 बार विधानसभा चुनाव मे उम्मीदवार बनाया और वर्तमान मे प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया। बडे पदो पर बैठे पदाधिकारी बडे नही है उन्हें बडे पदो तक पहुंचाने वाला बडा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं बागली विधायक मुरली भंवरा ने कहा की हमे अपने बूथ पर काम करना है। उन्होंने अबकी बार 400 पार और  मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP