BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मोया और 19 साल की नव विवाहिता निकिता, जब बंद कमरे में किया ये काम तो उड़ गए पति के होश, घटना होते ही क्षेत्र में फैली सनसनी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

April 26, 2024, 7:16 pm




नीमच। जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक नव विवाहिता की मौत हो गई। जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव मोया में निकिता पति भारत उम्र 19 वर्ष जाति रावत ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। पहले उसे मनासा के शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां से नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां से गंभीर हालत के चलते परिजन उसे नीमच के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। आज शुक्रवार को नीमच जिला चिकित्सालय में तहसीलदार जागृति जाट की मौजूदगी में पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द किया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  

संबंधित समाचार

VOICE OF MP