KHABAR : नीमच में सेन महाराज की जयंती पर सजाजजनों ने निकाली भव्य वाहन रैली, प्रतिभा सम्मान समारोह और भजन संध्या का हुआ आयोजन, पढ़े खबर 

May 5, 2024, 3:14 pm




नीमच। सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती रविवार को समाजजनों द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सेन समाज ने सेन महाराज की जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आज सेन समाज द्वारा अपने आराध्य देव संत शिरोमणि सेन महाराज की 724वी जयंती पर एक वाहन रैली निकाली गई। यह वाहन रैली शहर के स्कीम नंबर 9 स्थित नारायणी माता मंदिर से प्रारंभ हुई। वाहन रैली के आगे डीजे पर भक्ति गीत बजाए गए। इस दौरान रैली में शामिल ल सभी समाजजन हाथों में भगवा ध्वज लिए वाहनों पर सवार नजर आए। वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए, सेन सर्कल पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया। वहीं रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शाम को सेन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वाहन रैली का शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष, युवा वाहन रैली में शामिल हुए।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP