NEWS : पर्यावरण बचाओं अभियान के तहत भाविप के तत्वाधान में 74वीं साइकिल रैली का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

May 6, 2024, 11:17 am




चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद् द्वारा 74वीं साइकिल रैली का आयोजन रविवार को किया गया।  शशि सनाढ्य प्रांतीय महिला प्रमुख द्वारा हरी झंडी दिखाकर सुबह 07.15 बजे कलेक्ट्री चौराहे से रवाना किया। यह रेली नेहरू गार्डन, रेलवे स्टेशन, शहीद हेमु कालानी चोराहा, फव्वारा सर्किल होकर निकली। परिषद का प्रकल्प जन्मदिन पर एक तुलसी पोधा भेंट स्वरूप पुरषोतम चोखड़ा व मिताली खटवानी के जन्मदिवस पर सदस्यों द्वारा पौंधा भेंट किया। तत्पश्चात सायकल रैली पुनः तेजाजी मंदिर, हनुमान मंदिर, कुम्भा नगर, बायपास रोड, शास्त्री नगर होते हुए कलेक्टरी चोराहे पर रैली का समापन किया गया। नरेंद्र कुमार जोशी सचिव द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। रेली में सायकल चलाए पर्यावरण बचाओ, प्रदुषण बचाना इत्यादि के नारे सदस्यों ने लगाए।  इस रेली में बाल कृष्ण धुत प्रांतीय वित सचिव, सीताराम मालीवाल, शांतिलाल भराडिया, राजेश पगारिया, चन्द्र प्रकाश खटोड़, प्रशांत काबरा, राजेश न्याती, महेन्द्र जैन, प्रकाश पोखरणा, अशोक मेलाना, अनिल खटवानी, लोकेश चौखड़ा, अलका चौखड़ा, प्रमिला चौखड़ा, राकेश शर्मा ने भाग लिया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP