KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ ने निकाली बाइक रैली, मतदाताओं से की ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील, पढ़े खबर 

May 9, 2024, 5:40 pm




नीमच। संयुक्त विभाग पेंशनर संघ नीमच ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वाहन रैली निकाली। दरअसल, जिले में आगामी 13 मई को लोकसभा सिटी के लिए मतदान होना है। इस मतदान दिवस पर मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें। इस उद्देश्य से संयुक्त विभाग पेंशनर संघ ने वाहन रैली निकाली। इस दौरान पेंशनर संघ के पदाधिकारी हाथों में मतदाता जागरूकता से जुड़े हुए नारों की तख्तियां लिए हुए रैली में शामिल हुए। यह वाहन रैली शहर के भारत माता चौराहा से प्रारंभ हुई जो प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः भारत माता चौराहा पर ही संपन्न हुई। इस दौरान संयुक्त पेंशन संघ के अध्यक्ष बालचन्द्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP