KHABAR : जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य, महावीर इंटरनेशनल केन्द्र ने नवजात शिशुओं को वितरित की 50 बेबी किट्स, मैटरनिटी वार्ड को दिए पंखे, पढ़े खबर 

June 6, 2026, 10:59 am




नीमच। महावीर इंटरनेशनल केन्द्र नीमच द्वारा अपैक्स से प्राप्त 50 बेबी किट्स का वितरण शुक्रवार शाम जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं के परिवारों को किया गया। यह किट्स स्वच्छता एवं हाईजीन को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं और जरूरतमंद नवजात शिशुओं के लिए उपयोगी सामग्री से युक्त हैं। महावीर इंटरनेशनल केन्द्र के अध्यक्ष प्रदीप धाकड़ ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों का संचालन करती है। कार्यक्रम में ग्रुप रीजन-7 की डिप्टी डायरेक्टर वूमन्स इंपावरमेंट आशा सांभर ने माताओं को नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वाेत्तम एवं सबसे पौष्टिक आहार है, इसलिए यथासंभव शिशुओं को मातृ दुग्ध ही पिलाया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय के मैटरनिटी वार्ड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए चार पंखे भी भेंट किए गए। संस्था पदाधिकारियों ने वार्ड की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कुर्सियों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता पर चर्चा की। इस संबंध में वार्ड प्रभारी डॉ. पाटील से भी विचार-विमर्श किया गया। संस्था के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में मैटरनिटी वार्ड में आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर अपैक्स द्वारा उपलब्ध कराई गई 50 लाइफ सेविंग किट्स का वितरण वरिष्ठ नागरिकों को भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व गवर्निंग काउंसिल सदस्य सूरजमल बंब, मनोहरलाल बंब, महावीर इंटरनेशनल केन्द्र के अध्यक्ष प्रदीप धाकड़, सचिव जितेंद्र सकलेचा, पारसमल कांठेड़, घनश्याम बाफना, महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी की अध्यक्ष रजिया अहमद, डिप्टी डायरेक्टर आशा सांभर, मधु धाकड़, चिकित्सालय स्टाफ, माताएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव जितेंद्र सकलेचा द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP