KHABAR : अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए MPTAAS पोर्टल फिर खुला, 30 सितंबर तक करें आवेदन, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

July 25, 2026, 10:20 am




अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के आवेदन हेतु MPTAAS पोर्टल को पुनः खोल दिया गया है। अब पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक रमेश चौहान ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के ऐसे अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी, जो पहले पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति या आवास सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे, वे निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2026 के बाद पोर्टल दोबारा नहीं खोला जाएगा। इसलिए पात्र विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP