NEWS : सतखंडा में गूंजेगा गुरु भक्ति का स्वर, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, भजन-संध्या व गुरु प्रसादी में उमड़ेंगे श्रद्धालु, पढ़े रेखा खाबिया की खबर
चित्तौड़गढ़। निकटवर्ती ग्राम सतखंडा में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुदेव बालकनाथ जी महाराज के गुरुद्वारे पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्री बालकनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में 29 जुलाई को सायं 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गुरुदेव बालकनाथ जी महाराज की समाधि स्थल से प्रारंभ होकर ग्राम सतखंडा के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः समाधि स्थल पर पहुंचेगी। इसी दिन सायं 7.30 बजे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नंदलाल जी सतखंडा के निवास पर गुरु प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 9.15 बजे से श्रद्धालुओं के लिए सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें गुरु महिमा का गुणगान किया जाएगा। श्री बालकनाथ सेवा समिति ने क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।