BREAKING NEWS
मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2022, 11:42 am
KHABAR : डाक विभाग मात्र 399 रूपये के खर्च में लाया 10 लाख की बीमा पॉलिसी, दुर्घटना में मृत्यु क्लेम से लेकर अस्पताल में इलाज तक के लिए तुरंत मुहैया होगी राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारतीय डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने 399 रूपये सालाना कीमत पर बीमा पॉलिसी जारी की है। पॉलिसी में दुर्घटना में मृत्यु क्लेम से लेकर अस्पताल में इलाज तक के लिए तुरंत राशि मुहैया करने, बच्चों की पढाई के लिए अलग से राशि देने का बंदोबस्त भी है। 
अधीक्षक डाकघर मंदसौर संभाग ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि इस बीमा पॉलिसी में दुर्घटना मृत्यु, स्थाई विकलांगता, आंशिक विकलांगता होने अथवा घटना में अंग भंग होने या लकवा होने की स्थिति में 10 लाख रूपये तक का क्लेम प्रदान किया जायेगा। दुर्घटना का शिकार होने पर अस्पताल में भर्ती बीमाधारक को आईपीडी इलाज के खर्च के लिए 60 हजार रूपये और मरहम पट्टी की जाने अथवा ओपीडी में इलाज की स्थिति में 30 हजार रूपये की राशि मुहैया कराई जाएगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में 60 हजार रूपये के अतिरिक्त 10 दिनों तक 1 हजार रूपये भी प्रतिदिन दिये जायेंगे। यदि बीमाधारक का परिवार अन्य शहर में रहता है तो उसके आने के लिए अधिकतम रूपये 25 हजार तक का परिवहन खर्चा भी दिया जायेगा और यदि दुर्भाग्य से बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसी के तहत रूपये पांच हजार अंतिम क्रियाकर्म के लिए दिए जाने का प्रावधान भी रखा है। इसके साथ ही बीमाधारक की मृत्यु होने पर बीमा राशि 10 लाख रुपयों के अतिरिक्त बच्चों की पढाई के लिए 1 लाख रूपये अलग से देने का प्रावधान है। इस योजना को लेकर भारतीय डाक विभाग द्वारा जगह-जगह डाकघरों में मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में मंदसौर एवं नीमच जिले के आमजन अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी डाकघर में सम्पर्क कर अपना स्वयं का और अपने परिवार जन का बीमा करवाने का फायदा उठाये ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE