BREAKING NEWS
मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2022, 2:10 pm
KHABAR : नशामुक्ति अभियान के तहत चित्रकला, रंगोली, भाषण, स्‍लोगन, निबंध, प्रतियोगिताओं का आयोजन, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। नशामुक्ति अभियान के व्‍यापक प्रचार प्रसार के लिये सामाजिक न्‍याय विभाग व जिला प्रशासन के द्वारा चित्रकला, रंगोली, भाषण, स्‍लोगन, निबंध, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हाईस्‍कूल, हायरसेकेण्‍ड्री विद्यालय व कॉलेजों में आयोजित की गयी। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्‍थान प्राप्‍त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया। साथ ही नवाचार के रूप में विधार्थियों के द्वारा अपनों के नाम पाती व नशामुक्ति कि शपथ ली गयी।

नशामुक्ति अभियान  के तहत प्रदेश में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत रतलाम जिलें में कलेक्‍टर नरेन्‍द्र सुर्यवंशी के नेतृत्‍व में नशामुक्ति अभियान के तहत विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रंखला में नवाचार के रूप में विघालयीन छात्रों के द्वारा नशामुक्ति के लिये छात्र छात्राएं अपने परिजनों को पाती लिख रहे है, छात्र पाती में अपील कर रहे है परिवार और समाज के सुखमय व सुस्‍वस्‍थ भविष्‍य के निर्माण के लिये नशामुक्‍त समाज का निर्माण आवश्‍यक है नशे के कारण सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक बर्बादी होती है सभी को जागरूक करें और स्‍वयं नशे से दूर रहे और नशामुक्‍त परिवार, समाज और राष्‍ट्र निर्माण के लिये नशामुक्ति के लिये प्रेरित करें ऐसी पातीयां छात्र छात्राएं अपने परिजनों, पडोसी, और मित्र को लिख रहे है।

स्‍लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने लिखा कि जन-जन का यही संदेश, नशामुक्‍त हो अपना प्रदेश। प्रदेश आगे बढाने की एक ही युक्ति जन जन में फैले नशामुक्ति। ऐसे स्‍लोगन लिखे गये। चित्रकला में बच्‍चों ने शारीरिक, मानसिक, परिवारिक नुकसान को इंगित करते हुऐं चित्र बनाये, नशामुक्ति थीम पर रंगोली बनाई गयी, भाषण प्रतियोगिता में विघार्थियों के द्वारा नशामुक्ति अभियान के बारे में अपने विचार रखे, वही विघार्थियों के द्वारा नशामुक्ति के विचारों को अपने शब्‍दों में निंबध के रूप मे लिखा।

इस अवसर बच्चों को भविष्य में बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी साथ ही बच्चों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित भी किया। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। बच्चों से चर्चा की व भविष्य में नशा ना स्‍वयं करें ना ही दूसरों कों करने दे इसके लिये आप सभी प्रेरणास्‍प्रद कार्य करें।

आज के कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा जिला नोडल अधिकारी नशा मुक्‍त भारत अभियान एवं जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय, डीडीआरसी के आनंद कातरकर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, समाजसेवी जन, सामाजिक न्‍याय विभाग सिसौदिया, कलापथक दल के सदस्‍य, व डीडीआरसी के सदस्‍य उपस्थि‍ति में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति अभियान  दिनांक 2 अक्टूबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक चलाया जा रहा है दिनांक 13 नवंबर 2022 की स्थिति में रतलाम जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर हैं।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE