BREAKING NEWS
KHABAR : पुलिस ने की आगामी त्यौहारों पर शांति और.. <<     लगातार बारिश से क्वारी नदी उफान पर, आधा दर्जन.. <<     KHABAR : शासन के निर्देशानुसार अधिकारी-कर्मचारी.. <<     शिवपुरी जिले के सुलारकला में वन विभाग की जमीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नवांकुर सखियों ने मिट्टी से बनाई गणेश.. <<     KHABAR : नवंबर में क्षत्रिय क्रांति महासम्मेलन.. <<     KHABAR : साइकिल से 39 हजार किमी यात्रा कर छिंदवाड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की नीमच.. <<     KHABAR : हरतालिका तीज, सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश के समरदीप ने शॉटपुट में जीता.. <<     KHABAR : संविधान और सामाजिक न्याय पर.. <<     मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ग्राम केरी में हुई फायरिंग की घटना, 10 हजार.. <<     KHABAR : उद्यानिकी विभाग की योजना का लाभ लेकर.. <<     गुना में प्रखंड मार की मऊ के खंड नानीपुरा में.. <<     KHABAR : वन विभाग की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2022, 4:39 pm
REPORT : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व विधायक पारस जैन ने की शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं विधायक पारस जैन ने विभिन्न विभागों के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा विभागवार की। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किये जायें और जो निर्माण कार्य पूर्ण हो गये हैं, उनका लोकार्पण कराया जाये तथा जिन कार्यों के टेण्डर हो गये हैं, उन कार्यों के भूमि पूजन कराये जाना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल, कलेक्टरआशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव एवं विधायक जैन ने लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, सेतु निगम, पुलिस हाउसिंग, यूडीए, हाउसिंग बोर्ड, जल संसाधन, नगर निगम, आरईएस आदि विभागों की विभागवार उनके द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने यूडीए के अधिकारी को निर्देश दिये कि उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों में तेजी लायें। मंगलनाथ मन्दिर में चल रहे कार्य की भी समीक्षा की और सम्बन्धित को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाये और निर्मित की गई दुकानों की नीलामी की कार्यवाही समय पर की जाये। अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों को शहर के विकास के लिये समय-सीमा में कार्य पूर्ण किये जायें। चिन्तामन मन्दिर में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण किये जायें। इसी तरह उन्होंने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर भी चर्चा कर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में विधायक पारस जैन ने कहा कि नगर निगम सीमा में आने वाले क्षेत्र जहां पर आन्तरिक सड़क एवं मार्गों की स्थिति जर्जर और जहां रिपेयर की आवश्यकता है, वहां पर कार्य कराया जाना जन-सुविधा की दृष्टि से जरूरी है। इस पर सम्बन्धित अधिकारी ध्यान देकर निर्माण कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। इसी तरह निर्माण कार्यों में से 50 लाख रुपये उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में स्थित मणि पार्क कॉलोनी के विकास कार्यों हेतु मंजूर हुई थी। उक्त राशि गणेश टेकरी पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु कार्य कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को दिये। विधायक जैन ने बैठक में बताया कि सामाजिक न्याय परिसर में डोम, मंच तथा सान्दीपनि आश्रम से मकोड़ियाआम चौराहा आगर रोड सिंहस्थ में कच्ची बनी सड़क को पक्की कर रोड निर्माण का कार्य कराने के निर्देश दिये। इसी तरह आयुर्वेद महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें। उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने से उसे स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत बनाने के लिये कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें। बैठक में आरईएस, पीआईयू के द्वारा ओपन जेल आदि के बारे में भी चर्चा कर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE