खरगोन। शहर के अंजुमन नगर में रविवार को मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। यहाँ 30 जोड़ो ने एक साथ अतिथियों, समाजजनों ओर रिश्तेदारों की मौजूदगी में निकाह कबूल किया।
आयोजन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी धर्मवीर सिंह, विधायक रवि जोशी, कसरावद विधायक सचिन यादव, नपाध्यक्ष छाया जोशी , पार्षद रियाजुद्दीन शेख ने शामिल होकर नवदम्पत्तियों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने भी वर्चुअल जुड़कर जोड़ो को शुभकामनाएं दी। विधायक सचिन यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह आज के इस दौर में महती आवश्यकता बन गए है। मुस्लिम निकाह कमेटी बधाई की पात्र है जो आज बड़े पैमाने पर निकाह का आयोजन कर रहे है। इस दौरान सभी जोड़ो को शासन की ओर से गृहस्थी का सामान सहित दुल्हनों को 11, 11 हजार रुपये के चेक बांटे गए। विधायको ने भी अपनी ओर से उपहार दिए।