रतलाम। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र मोरिया में केम्प आयोजित किया गया जिसमें रतलाम जिले से मेडिकल ऑफिसर जिला क्षय केंद्र डॉ. गुलरेज मंसूरी, लैब टेक्नीशियन जुलीयाना सिगार, एसटीएलएस महेश मेहरा, आई.सी.टी.सी. सलाहकार धर्मेंद्र बड़ोदिया आलोट, एस.टी.एल.एस. सुनील सवारियां आलोट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंजली बंसल, एएनएम कुसुम चौहान, आशा कार्यकर्ता शारदा सूर्यवंशी उपस्थित थे। क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में 19 मरीजों के खंखार के सैंपल लिए गए एवं 22 लोगों का एचआईवी परीक्षण किया गया। सभी 22 एचआइवी परीक्षण नेगेटिव पाए गए है।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. अभिषेक अरोडा ने बताया कि 15 दिन से अधिक समय से खांसी एवं शाम को बुखार, बजन में कमी आना, भूख ना लगना जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत खंखार की जॉच कराना चाहिए। क्षय रोग का पूरा उपचार जिला चिकित्सालय के क्षय रोग ईकाई में निलरूशुल्क उपलब्ध है। पूरा उपचार कराने पर टीबी पूरी तरह ठीक हो जाता है।