चित्तौड़गढ़। बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र दशोरा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में महिला आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों का बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल रमेश दशोरा ने भावभीना स्वागत किया।
आयोग से मांग की कि चित्तौड़गढ़ में यथाशीघ्र नारी निकेतन एवं पुरुषों एवं बालकों के लिए नशा मुक्ति केंद्र राज्य सरकार के योजनाओं से खोला जाए। चित्तौड़गढ़ जिले में महिला की स्थिति आदि से अवगत कराया। सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रकाश डाला एवं वर्तमान में पोषाहार वितरण सखी सेंटर एवं आशा सहयोगिनी के व्यवहार एवं गांवों में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों के बारे में चर्चा की। चर्चा के पश्चात आयोग ने जिले में हो रही समस्याओं पर राज्य सरकार को अनुशंसा करने का आश्वासन दिया।