मन्दसौर। शहर में मिड इण्डिया अंडर ब्रिज की सफाई और लाइट कि व्यवस्था हुई। वार्ड नं 5 के पार्षद आशीष गौड़ ने बताया कि लम्बे समय से आप नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार नगर पालिका में शिकायत भी दर्ज कराई गई, उसके बावजूद भी मिड इंडिया रेलवे अंडर ब्रिज में सफाई नहीं हुई थी। बारिश की काई जमी हुई थी, जिससे फिसलन हो रहा था और रात में ब्रिज के अन्दर अंधेरा होने से रहवासियों विशेषकर महिलाओं में काफी डर का माहौल था। रात के समय किसी के भी साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती हैं, तो इस पर विचार कर नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई की गई और नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा मिट्टी, घास, काई को साफ किया गया।
बताया गया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात हुई तो तुरन्त विद्युत कर्मचारी भेजकर लेट की व्यवस्था कराई जा रही हैं और रेल्वे के अधिकारियों से भी चर्चा हुई है कि लगातार पानी भरा रहता हैं, तो साइड में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण किया जाए, जिससे जल भराव की स्थिति नही होगी।