नीमच। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लेकर नीमच विकास नगर निवासी जनजातीय वर्ग के निशांत मकवाना न केवल स्वयं आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बने हैं, बल्कि 6 अन्य युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध करवा रहे हैं। निशांत मकवाना ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 12.21 लाख का ऋण लेकर एक-जिला एक-उत्पाद के तहत चयनित धनिया का ग्रेडिंग एवं क्लिनिंग प्लांट ग्राम कनावटी में स्थापित किया है। इस प्लांट से उन्हें प्रतिमाह लगभग चालीस हजार रूपये की शुद्ध आय हो रही है। मकवाना ने अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर, आत्म निर्भरता हांसिल की है। साथ ही मकवाना ने अपने प्लांट में 6 अन्य युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध करवाया है।