BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 4:38 pm
BIG NEWS : राष्ट्रपति बनने के बाद द्रोपदी मुर्मू का पहला एमपी का दौरा, जनजातीय गौरव दिवस में होगीं शामिल, बड़ी योजनाओ का करेगीं शिलान्यास, सीएम ने अधिकारियों को शहडोल कार्यक्रम के दिए निर्देश, पढ़े खबर    

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू कल पहली बार मप्र के दौरे पर आएंगी। मंगलवार दोपहर दो बजे वे शहडोल पहुंचेंगी। जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। तीन महीने पहले द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद समर्थन मांगने के लिए भोपाल आई थीं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कल ही उनसे फोन पर शहडोल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुरोध किया और राष्ट्रपति की सहमति मिलने के चंद मिनटों में ही सीएम ने शहडोल का कार्यक्रम तय कर दिया। रविवार के सारे कार्यक्रम कैंसिल कर सीएम शहडोल पहुंचे और जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अफसरों को दिशा निर्देश दिए।

राष्ट्रपति दिल्ली से दोपहर 2 बजे शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। शहडोल से रवाना होकर शाम 05.25 बजे राजभवन भोपाल आएंगी। शाम 06.30 से रात 07.15 बजे तक राजभवन में राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत होगा।

राष्ट्रपति राजभवन में रातापानी, ओबेदुल्लागंज-इटारसी राजमार्ग को फोरलेन किये जाने का शिलान्यास उसके बाद डीआरडीई ग्वालियर की लैबोरेटरी का BSL-4 का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से करेगीं। बुधवार दोपहर 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्वसहायता समूहो के सम्‍मेलन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु शामिल होंगी। दोपहर 12.45 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु दिल्ली प्रस्थान करेंगी।

शहडोल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के 11 जिलों से एक लाख से अधिक आदिवासी परिवारों को बुलाया गया है । इस कार्यक्रम को लेकर बडे़ स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। गौरतलब है कि बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और शहडोल में इसको लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी की गई है। लालपुर हवाई पट्टी कि मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है और यह कार्यक्रम 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से होगा। 

शहडोल के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मप्र सरकार की तरफ से जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह मांडवे, वन मंत्री विजय शाह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल और शहडोल की सांसद हिमाद्री सिंह मौजूद रहेंगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE