नीमच। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का लाभ उठाकर अपनी स्वयं की कॉस्मेटिक की दुकान संचालित कर जनजातीय वर्ग की ग्राम बैलारी निवासी देवकन्याा भील काफी खुश है।
देवकन्या बाई ने मुख्यमंत्री आर्थिक कल्यारण योजना के तहत स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया नीमच से 50 हजार रूपये का ऋण लेकर स्वयं की कास्मेटिक सामान की दुकान स्थापित की। इससे उसे अच्छीे आमदनी हो रही है। शासन की ओर से उसे 15 हजार रूपये का अनुदान भी मिला है। देवकन्या मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दे रही है।