BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 5:14 pm
REPORT : थाना यातायात पर एंबुलेंस वाहनों के दस्तावेज की जांच, 13 में से मात्र 3 एम्बुलेंस संचालक ही पहुंचे सत्यापन के लिए, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। विगत दिनों 9 नवंबर को पुलिस अधीक्षक मंदसौर को प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों द्वारा एंबुलेंस संचालन में अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर थाना यातायात तथा थाना कोतवाली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
जिस पर 13 निजी एंबुलेंस दस्तावेज तथा अन्य जांच हेतु थाना यातायात पर खड़ी करवाई गई थी। 
समस्त एंबुलेंस संचालकों को सोमवार 14 नवंबर को आवश्यक दस्तावेज लेकर थाना यातायात पर बुलाया गया था, ताकि अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा सके। 

आज अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा थाना यातायात पर एंबुलेंस वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें 13 एंबुलेंस में से 3 एंबुलेंस संचालक ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच के लिए उपस्थित हुए। जिसमें दो वाहन RJ 35 PA 1126 तथा RJ 29 PA 2008 राजस्थान से पंजीकृत होकर मध्य प्रदेश का क्रमशः 7 वर्ष तथा 8 वर्ष का टैक्स नहीं भरना पाया गया। MP 14 TC 8055 वाहन का पीयूसी नहीं होना पाया गया। अन्य 10 एंबुलेंस संचालक जो आज उपस्थित नहीं हुए। वे अपने स्तर पर आवश्यक दस्तावेजों की जांच अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जाकर करवा सकेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला मंदसौर द्वारा चिकित्सकों की एक समिति भी नियुक्त की गई है, जो आरटीओ से आवश्यक दस्तावेजों की जांच में सही पाए गए एंबुलेंस वाहनों में उपलब्ध आवश्यक 41 चिकित्सीय उपकरणों की प्रथक से जांच करेगी। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE