सीहोर। नेहरु युवा केंद्र सीहोर द्वारा शासकीय गांधी शिशु माध्यमिक विद्यालय में नेहरु युवा केंद्र संगठन के स्थापना दिवस और बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और विद्यालय प्रभारी ममता रानी कुशवाहा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। स्वयं सेवकों द्वारा नेहरु युवा केंद्र की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी और बच्चों को खेल खिलाए। साथ ही बच्चों ने कविता, गीत, नृत्य प्रस्तुत किया और फूड स्टाल लगाकर बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर तनुजा दुबे, शैलेश चंदेल, कृष्णा पाटिल स्वयं सेवक पवन पंसारी, मेघा महेश्वरी, रानी वर्मा और स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।