BREAKING NEWS
मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 6:42 pm
KHABAR : शासकीय आरवी कॉलेज मनासा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं बाल दिवस पर बाल संरक्षण संबंधी आयोजित की गई प्रतियोगिताएं, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मनासा द्वारा आज 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष में एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार बाल अधिकार संरक्षण एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रचार प्रसार संबंध में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एमएल धाकड़ की अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, कार्यक्रम अधिकारी, अरुण कुमार चौरसिया के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई l  

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अनिल जैन एवं प्राचार्य एमएल धाकड़ द्वारा मां सरस्वती स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर रोली तिलक लगाकर की गई। तत्पश्चात राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार क्रम में प्रश्न मंच भाषण निबंध लेखन और पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिताएं महाविद्यालय विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा संपन्न की गई। प्रतियोगिताओं में प्रथम चयनित विजेताओं को महाविद्यालय स्तर से 18 नवंबर को जिला स्तर के लिए नीमच सहभागिता का मौका मिलेगा।  

पंडित जवाहरलाल नेहरु की जन्म तिथि 14 नवंबर के दिन बाल दिवस के मौके पर मनोज राव व समीर मंसूरी ने बाल अधिकार संरक्षण पर जागरूकता के उद्देश्य से बालकों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार लैंगिक शोषण आदि के बारे में व्याख्यान प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों से ऐसे बच्चों की पहचान करके दशा सुधारने में, जागरूकता फैलाने में, समाज के बीच,अपील की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति संबंधित विभिन्न पहलुओं पर कॉलेज युवा एम्बेसडर नैना राठौर एवं प्रमोद राठौर ने महाविद्यालय विद्यार्थियों स्वयंसेवकों को संबोधित किया। 
कार्यक्रम में मंच संचालन आरती उपाध्याय विशाखा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्राध्यापक सुमित मेडा ने किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महाविद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के स्वयं सेवक मौजूद रहे।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE