BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 7:19 pm
KHABAR : बामनिया में रक्तदान महाशिविर में हुआ 100 यूनिट रक्तदान, युवाओं व महिलाओं ने भी उत्साह से किया रक्तदान, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। पेटलावद तहसील के अंतर्गत ग्राम बामनिया में मंगलवार को बिरसा मुंडा की जन्म जयंती और जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर ब्लड डोनेशन टीम थांदला व आजाद ब्लड ग्रुप पेटलावद के सयुंक्त तत्वाधान में रेडक्रास ब्लड सोसायटी (दाहोद) व स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र की टीम के सहयोग से रक्तदान महाशिविर व रक्त परीक्षण शिवर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप मांडोत, सरपंच रामकन्या संजय मखोड़ आदि द्वारा फीता काटकर किया गया।
महाशिविर के संयोजक स्वप्निल वागरेचा ने बताया कि शिविर में 100 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया जिसमें 10 महिलाएं व 90 पुरषों ने रक्तदान किया। ब्लड कलेक्शन करने आए दाहोद रेडक्रास ब्लड सोसायटी के चिकित्सकों ने बताया कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है, खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है, नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है ऐसे ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।
आयोजन कों सफल बनाने में मनोज वोहरा, मयंक बाफना, संजय भटेवरा, जीवनसिंह पंवार, डॉ. मनीष सोलंकी, निश्चल मसीह, सुमित अग्रवाल, थांदला से मोंटू उपाध्याय और संदीप नायक एवं पेटलावद से अनुज धानक आदि का सहयोग सराहनीय रहा, रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE