BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 11:43 am
BIG NEWS : महू-नसीराबाद नेशनल हाइवे और जमुनिया फंटा, तभी गुजरी एक तेज़ रफ़्तार बेकाबू कार, फिर हुआ कुछ ऐसा की मौके पर मच गयी चीख-पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एम्बुलेंस, पढ़े खबर      

Share On:-

रतलाम। फोरलेन पर जमुनिया फंटे के पास कल एक बड़ा हादसा हो गया। बेकाबू कार ने फोरलेन पर काम करें एक दर्जन मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 8 मजदूर जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग झूल रहे हैं ।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ये मजदूर फोरलेन कि साईडिंग पर काम कर रहे थे। फोरलेन पर 100 मीटर दूर संकेतक भी लगा रखे थे। बावजूद इसके बेकाबू कार ने फोरलेन की साईडिंग पर काम कर रहे एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों को उड़ा दिया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि 4 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी मजदूर एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतक यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले है।

घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों और टोल कर्मी भी मौके पर पहुंचे हैं जिन्होंने घायलों को एंबुलेंस और लोडिंग वाहन की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया है। घटना की सूचना पर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। खबर है कि आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बिलपांक थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE