BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 12:43 pm
BIG NEWS : इंदौर की तरफ जा रही थी जय श्री गणेश ट्रेवल्स की बस, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी दो थानों की पुलिस, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ओवरटेक करने की कोशिश में एक ट्रेवल बस डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटी खा गई। इसमें पांच यात्रियों को चोट लगी। जिनको निंबाहेड़ा उप जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया और इलाज किया गया। हादसा निंबाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र के सतखंडा में हुआ। शंभूपुरा थाना सबसे करीब होने के कारण थाना अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और एक-एक यात्रियों को बाहर निकाला। उसके बाद निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यात्री बस में बहुत ज्यादा लगेज भी रखा हुआ था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शंभूपुरा पुलिस-
थाना अधिकारी शंभूपुरा नेतराम ने बताया कि सतखंडा में एक्सीडेंट बस पलटने की सूचना मिली। सतखंडा शंभूपुरा के बहुत पास होने की वजह से मौके पर जाब्ता सहित हम चले गए और सदर निंबाहेड़ा को भी सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंचकर एक-एक यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा था, उस दौरान सदर निंबाहेड़ा पुलिस भी पहुंच गई थी। मौके पर बस में लगभग 35 से 40 सवारी थी। उनमें से सिर्फ पांच ही जने घायल हुए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से निंबाहेड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। बाकी घायलों को मामूली सी चोट लगी और सभी सुरक्षित है। उनका प्राथमिक इलाज एम्बुलेंस में ही किया गया।

ओवरटेक की कोशिश में पलटी खाई बस-
बताया जा रहा है कि यह जय श्री गणेश ट्रेवल्स की बस देवगढ़, राजसमंद होते हुए इंदौर की ओर जा रही थी। यात्री बस में बहुत ज्यादा माल भी रखा हुआ था। यात्री बस होने के बावजूद भी उसमें हद से ज्यादा माल लोड किया हुआ था। बस ड्राइवर ने आगे जा रही कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। उसी दौरान कार डिवाइडर की तरफ आई। बस के ड्राइवर ने एक्सीडेंट से बचने के चक्कर में बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया लेकिन उसके बाद बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस पलटी खा गई। हादसा होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख पुकार निकली। मौके पर जा रहे अन्य राहगीरों ने भी लोगों की मदद की और पुलिस को भी सूचना दी। समय रहते पुलिस और एंबुलेंस के आ जाने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। रात को क्रेन मंगवा कर बस को साइड किया गया। उससे पहले ट्रैफिक को भी डायवर्ट कर दिया गया। बस को साइड करने के बाद ही ट्रैफिक को दोबारा खोला गया। सुरक्षित सवारियों को दूसरी बस से भेज दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE