BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 3:08 pm
BIG NEWS : भीम आर्मी के पदाधिकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर करने वाले थे चक्काजाम और कलेक्टर कार्यालय का घेराव, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

 

नीमच। पुलिस ने शोरूम चौराहे के नजदीक आज भीम आर्मी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर चक्का जाम, धरना प्रदर्शन के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचने वाले थे। उससे पहले ही शोरूम चौराहे पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

भीम आर्मी द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन को रोकने हेतु पुलिस पहले से ही मय दलबल के तैनात थी। जैसे ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता शोरूम चौराहे पर पहुंचे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भीम आर्मी द्वारा जयस, नारी संगठन, भीम सेना के संयुक्त तत्वाधान में अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव और चक्का जाम किया जाना था। भीम आर्मी द्वारा जो मांगे रखी जा रही है उसमें नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर हो रही अवैध वसूली को रोकना, कन्हैया लाल भील हत्याकांड में न्याय की मांग एवं नई मंडी का नामांतरण कन्हैया लाल भील के नाम से किया जाना, वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाना, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त व्यक्ति को मिले, इसके साथ ही मनासा में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रस्तावित प्रतिमा को स्थापित कराना मुख्य रूप से शामिल है।
पुलिस का कहना है कि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर चक्काजाम संबंधित एवं धरना प्रदर्शन की अनुमति ना लेने आदि बातों को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE