BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में 4 आईएएस अफसरों को केंद्र में जाने.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले लहसुन के बाजार में बड़ा.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किए बाबा.. <<     KHABAR : शरद पूर्णिमा पर शाजापुर में सजेगी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 6:23 pm
REPORT : आईएफएमआईएस पोर्टल के माध्‍यम से आधार आधारित भुगतान प्रक्रिया सम्‍बंधी प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न, योजनाओं के लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अब आई.एफ.एम.आई.एस. के तहत डीबीटी उन्‍मुख योजनाओं एवं अन्‍य सभी योजनाओं के लाभार्थियों को ई-भुगतान, आधार संख्‍या अथवा बैंक खातों के माध्‍यम से किया जावेगा। आधार संख्‍या का उपयोग करते हुए ई-भुगतान एसबीआई के डीबीटी का उपयोग कर संचालित किया जायेगा। इसमें खाता आधारित भुगतान भी शामिल है। 

यह जानकारी जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में वित्‍त विभाग द्वारा लोक ऑफिस मेपिंग एवं पदों के मेपिंग के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी बीएम सुरावत द्वारा दी गई। प्रशिक्षण में सभी डी.डी.ओ.कार्यालयों के लेखापाल एवं कम्‍प्‍युटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

इस प्रशिक्षण में बतायागया कि म.प्र.शासन के सभी विभाग बीसीओ, डीबीओ निर्देशों के अनुसार डीबीटी स्‍कीम का चयन करेंगे। प्रशिक्षण में आई.एफ.एम.आई.एस. में मास्‍टर, डीडीओ से वेंण्‍डर बनाने और अद्यतन करने, डीडीओ स्‍तर से बिल लगाने और अनुमोदन से संबंधित बिंदुओं पर पावर प्रजेन्‍टेशन के माध्‍यम से विस्‍तार से जानकारी दी गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE