BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 7:13 pm
REPORT : संत हीरागिरीजी महाराज के शिष्य कानू भगत के मुख्य आतिथ्य में हुआ जननायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, सांसद-विधायक सहित अन्य रहे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। रतलाम में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर जननायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण संत हीरागिरीजी महाराज के शिष्य कानू भगत के मुख्य आतिथ्य में तथा सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक शहर चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, समाजसेवी संजय निनामा की उपस्थिति में गोपाल गौशाला उद्यान सागोद रोड़ पर संपन्न हुआ।  इस अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर ने विधायक काश्यप व महापौर पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक माह के अल्पकाल में ही जननायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। उन्होने कहा कि जननायक बिरसा मुंडा ने मात्र 20 वर्ष की उम्र में आजादी की अलख जगाई थी। 

विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जनजातिय समाज के क्रांतिकारियो को सम्मान दिये जाने हेतु जनजातिय गौरव दिवस आयोजन कराया जाता है। बिरसा मुंडा की जयंती जनजातिय गौरव दिवस के रूप में मनाने पर जनजातिय समाज में हर्ष एवं उत्साह है  रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने इस अवसर पर कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि अल्प काल में ही रतलाम नगर में जननायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित हो गई है। इससे जनजातिय समाज में हर्ष व्याप्त है। उन्होने कहा कि हमें इस गौरव दिवस को हमारे त्यौहारों की तरह बड़ी धूमधाम से मनाना है। समाजसेवी संजय निनामा ने इस अवसर पर बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जनजातिय समाज के बच्चों से खूब पढ़ाई कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, म.प्र. गान हुआ।पूर्व विधायक मथुरालाल डामोर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा, ईश्वरलाल पाटीदार, भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, क्षेत्रिय पार्षद अनिता कटारा, अनिता वसावा, रणजीत टांक, निर्मल कटारिया, प्रदीप उपाध्याय, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, निलेश गांधी, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, सुनील डामर, विजय गरवाल, बद्रीलाल डोडियार, राधे डामर, गौरीशंकर डामर, महेश डोडियार, प्रकाश मुनिया, सुनील डोडियार, लक्ष्मण डिंडोर, रत्नदीप सिंह राठौर, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, बलराम भट्ट, निशा सोमानी, देवश्री पुरोहित, शबाना, संगीता सोनी, कविता चौहान, आयुषी सांखला, पवन सोमानी, पूर्व पार्षद सुदीप पटेल, सुशील सिलावट, हेमन्त राहौरी, राकेश परमार, हार्दिक मेहता सहित बड़ी संख्या में जनजातिय समाजजन उपस्थित थे। संचालन चंचल चौहान ने किया। आभार महेश डोडियार ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE