रतलाम। विगत दिवस जिले में फोरलेन पर वाहन दुर्घटना में 4 मृतक व्यक्तियों के परिजनों को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर लेबर ठेकेदार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजन को 3-3 लाख रुपए तथा प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई। इसी प्रकार जिला प्रशासन द्वारा भी रेडक्रास से प्रत्येक मृतक के परिजन को 50 हजार रूपए तथा प्रत्येक घायल को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।