खरगोन। जिले के कसरावद में एक दिवसीय विराट दंगल कुश्ती के उद्घाटन मुकाबले में नाका पेनल कसरावद के द्वारा किया जाएगा। पहलवानों का मुकाबला बराबरी में रहेगा। नाका पेनल के द्वारा पुरानी खेल कुश्ती दंगल को आगे बढ़ावा देते हुए यह कार्यक्रम एक दिवसीय है, जिसमें अन्य प्रदेशों से भी हिस्सा लेने के लिए पहलवान आ रहे हैं। जहां कसरावद इंदौर रोड विश्वास जिनींग में कई वर्षों बाद विराट आम दंगल कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है। पहलवानों में सतीश पहलवान राष्ट्रीय चौंपियन, विजय भाटिया मध्य प्रदेश केसरी इन्दौर, गोलू जाट मध्य प्रदेश केसरी, भैरव यादव उज्जैन ,साहिल पहलवान, फैजान पहलवान रतलाम, दीपक भाटिया उज्जैन, हबीब पहलवान देवास, बाबू पहलवान इंदौर, गौरव पहलवान, देवेंद्र पहलवान, आमिर पहलवान रतलाम, आदि उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा आम नागरिकों से अनुरोध दंगल में ज्यादा से ज्यादा लोग पधारे और आनंद लें।