शाजापुर। राष्ट्रीय तम्बाकु नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सिगरेट और अन्य तम्बाकु उत्पाद अधिनियम COTPA-2003 के प्रभारी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर दिनेश जैन ने अनुभाग स्तर पर अनुभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है।
समिति में शाजापुर एवं शुजालपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह चारों जनपद पंचायतों के सीईओ एवं समस्त तहसीलों के तहसीलदारों, मो बड़ोदिया, कालापीपल, पोलायकलां एवं सुन्दरसी के बीएमओ, सभी जनपद पंचायतों के बीईओ (शिक्षा विभाग), सभी नगरीय निकायों के सीएमओ व समस्त थानों के पुलिस उप निरीक्षक को समिति में सदस्य बनाया गया है।
उपरोक्त अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशानुसार COTPA-2003 के प्रभारी क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी होंगे। अधिनियम अंतर्गत आवश्यकता होने पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के जिला नोडल अधिकारी डॉ ललित किशोर शर्मा मो नं 9425083138 पर संपर्क कर सकते हैं।