BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2022, 8:25 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ली राजस्‍व अधिकारियों की बैठक, अधिकारियों को दिए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खसरा/खतोनी, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, संबंधी मामलों का अभियान चलाकर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में देवास जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, एसडीएम देवास प्रदीप सोनी, एसडीएम बागली शोभाराम सोलंकी, एसडीएम सोनकच्‍छ संदीप शिवा, खातेगांव/कन्‍नौद एसडीएम अभिषेक सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रियंका मिमरोट, डिप्टी कलेक्टर शिवानी तरेटिया सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद थे।

बैठक में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि सभी अधिकारी शासकीय नियमों का उपयोग जनता के हित में करें। जो भी व्‍यक्ति आपसे मिलने आता है, उनकी बातें ध्‍यान से सुनकर उनकी समस्‍या का निराकण करें। सभी एसडीएम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर करें। राजस्व न्यायालय के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाये और न्‍यायालय प्रकरणों में सुनवाई करने के बाद आदेश का पालन करवाये। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना अंतर्गत जिले के हितग्राहियों को भू-अधिकार प्रमाण-पत्र देने की तैयारियां कर लें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने राजस्‍व वसूली की तहसीलवार समीक्षा कर निर्देश दिये कि जिले में अभियान चलाकर राजस्‍व वसूली कार्य करें। भू-राजस्‍व की वसूली के लिए जो लक्ष्‍य दिया है उसे शत प्रतिशत पूर्ण करें। पटवारी गिरदावरी कार्य सही से करें, बाद में अंतर नहीं होना चाहिए।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करें। खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, राजस्व वसूली, भू-अर्जन, संबंधी तीन से छः माह के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। 

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्‍पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करना सुनिश्चित करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें। अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण तुरंत करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE